हर महिला अपने जीवन काल में कई प्रकार के बदलाव से गुजरती है और हर बदलाव उसके लिए एक नया अनुभव और जिम्मेदारी लाता है।

जीवन काल के सारे बदलावों में से जो एक महत्वपूर्ण बदलाव होता है वह मां बनने का बदलाव होता है। यह वह समय होता है जिसका हर महिला बड़े बेसब्री से इंतजार करती है। यह महिला के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और खुशी का समय होता है। 

मां बनने की खुशी केवल महिला को ही नहीं परंतु उसके साथी और उनके पूरे परिवार को होती है। मां बनना महिला के जीवन में एक नई शुरुआत की तरह भी माना जाता है।

परंतु कभी-कभी महिलाओं के लिए मां बनना काफी मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से वह काफी निराश भी हो जाती हैं।

माँ ना बन पाने के कई प्रकार के कारण हो सकते हैं:- जैसे गुप्त रोग, ज्यादा वजन और ओवुलेशन(Ovulation)की ज्यादा जानकारी ना हो पाना, आदि।

आज हम इस आर्टिकल में यह जानेंगे कि अंडा फटने के बाद गर्भधारण करने की कितनी संभावना होती है।

अंडा फटने को अंग्रेजी में egg rupture भी कहते हैं।

जानिए अंडा फटने के बाद कितने दिन हम गर्भवती प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं

pregnancy planning

इसके बारेमे जानने से पहले आपको कुछ बाते पता होना जरुरी है। जैसे की ओवुलेशन (Ovulation) क्या होता है, कैसे पहचाने ओवुलेशन (Ovulation) का सही समय और मासिक चक्र से जुड़ी अहम बातें। और अंडा फटने के बाद 18 घंटे तक हम गर्भवती प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं।

ओवुलेशन (Ovulation) क्या होता है?

मासिक धर्म (periods) से पहले अंडाशय में से अंडा निकलता है। इस समय को ओवुलेशन (Ovulation) कहा जाता है। ओवुलेशन गर्भ धारण करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  यह वह समय होता है जब गर्भ काफी आसानी से धारण किया जा सकता है।

इस समय यदि अंडाशय से निकलने वाला अंडा निषंचित (fertile) हो जाए तो गर्भ धारण हो जाता है परंतु यदि अंडा फर्टाइल ना हो तो अंडा फट जाता है।

मासिक धर्म के दौरान गर्भाशय अस्तर (Uterine lining) गिर जाता है और फटा हुआ अंडा बाहर निकल जाता है।

यदी अपका अंडा फट गया है। तो आप उमीद ना चौड़े और मासिक धर्म खत्म होने के बाद, मासिक चक्र के समय कुछ बातों का ध्यान रख कर फिर गर्भ धारण करने की कोशिश कर सकते हैं।

महिलाओ के लिये यह जरूरी है की गर्भ धारण ना कर पाने पर बिना सलाह के कोई भी दवा ना ले, यह उनके शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं । जिससे उन्के मासिक चक्र व धर्म की समय अवधी बिगड़ सकती हैं और दुबारा गर्भ धारण करने में कठिनाई हो सकती है।

गर्भधारण करने के लिए सबसे अहम  समय कौन सा होता है। यह महिलाओं को समझना काफी ज्यादा आवश्यक होता है।

कैसे पहचाने ओवुलेशन (Ovulation) का सही समय?

यदि अभी तक आपने आर्टिकल ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको यह अंदाजा तो हो ही गया होगा कि ओवुलेशन गर्भधारण करने के लिए कितना जरूरी समय होता है। 

यह जानकारी केवल उनके लिए ही जरूरी नहीं है जो गर्भ धारण करना चाहती है परंतु यह जानकारी उनके लिए भी जरूरी है जो अनचाहे गर्भधारण से दूर रहना चाहती हैं।

ओवुलेशन का सही समय जानने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके होते हैं। जैसे:- 

  • शरीर में तापमान अस्थिर हो जाना।
  • ऐंठन मेंसूस करना या फिर पेट के निचले हिस्से पर हल्का हल्का दर्द होना।
  • संभोग की तरफ ज्यादा ध्यान जाना। 
  • नीचे के प्राइवेट पार्ट पर सूजन आ जाना। 

यदि आप इन तरीकों द्वारा ओवुलेशन का सही समय जानने में अभी भी असमर्थ महसूस कर रही हैं। तो आप दूसरे तरीके द्वारा भी इस समय का पता लगा सकती हैं। 

  • इस तरीके के लिए आपको अपने मासिक धर्म के समय की पूरी जानकारी होना काफी आवश्यक है। क्योंकि कई महिलाओं के मासिक धर्म का समय एक जैसा नहीं होता इसलिए उनके ओवुलेशन का  समय भी हर माह अलग होता है। 
  • मासिक धर्म से पहले मासिक चक्र के समय ओवुलेशन का समय 11 से 21 दिन के बीच का होता है।
  • मासिक चक्र का समय मासिक धर्म के खत्म होने के पहले दिन से ही शुरू हो जाता है, इसलिए आप पहले दिन से ही गणना करनी शुरू कर सकते हैं।

यदि महिला ओवुलेशन के समय या इससे दो दिन पहले या 2 दिन बाद संभोग कर ले तो वह गर्भ धारण कर लेती है।

यह वह समय होता है जब महिला संभोग करके गर्भ काफी आसानी से धारण कर सकती हैं और जो महिलाएं गर्भधारण नहीं करना चाहती इस समय के दौरान संभोग ना करने से वह अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं।

मासिक चक्र से जुड़ी अहम बातें

मासिक चक्र 28 से 32 दिनों के बीच का होता है। यह महिलाओं में हर महीने होता है। मासिक चक्र की गणना पहले दिन से ही शुरू हो जाती है।

यह वह समय होता है जिस दौरान अंडे मासिक धर्म के 12 से 26 दिन पहले ओवरी से बाहर आ जाते हैं। 

मासिक धर्म की शुरुआत 10 से 15 की उम्र से शुरू हो जाती है और 45 से 50 की उम्र तक रुक जाती है। 

डॉक्टरों का कहना है, की किसी लडकी के जनम के समय उसमे करीब 2 करोड़ अंडे होते है, पर समय के साथ उसके अंडे कम होते रहते है और युवा अवस्था आने तक केवल 5 लाख अंडे ही बचते हैं। 

मासिक धर्म शुरु होने पर यह धीरे-धीरे अंडे विकसित होते है और  हर माह परिपक्व होते हैं और यदि इस दौरान अंडे फर्टाइल हो जाए तो महिला गर्भ धारण कर लेती हैं। नहीं तो बाद में यह मासिक धर्म के दौरान बाहर निकल जाते हैं।

अंडा फटने के बाद कितने दिन महिलाऐ गर्भ धारण प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं के बारेमे अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

अंडा फटने के बाद कितने दिन हम गर्भवती प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं?

अंडा फटने के बाद 18 घंटे तक हम गर्भवती प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं।

पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन शुरू होता है?

पीरियड शुरू होने से 11 दिन पहले ओवुलेशन शुरू होता है।

ओवुलेशन का पता कैसे चलता है?

ओवुलेशन पीरियड कैलकुलेटर से ओवुलेशन का पता चलता है।

इम्प्लांटेशन कितने दिन में होता है?

Fertilization के 5 से 10 दिनों के बाद इम्प्लांटेशन होता है।

ओवुलेशन और फर्टिलाइजर में क्या फर्क होता है?

ओवुलेशन के समय अंडा और शुक्राणु का मिलान होजाए तो फर्टिलाइज होता है.

सारांश

आज हमने इस आर्टिकल में यह जाना की यदि आपको अपने मासिक धर्म तथा मासिक चक्र की पूरी जानकारी हो तो आपके लिए गर्भ धारण करना काफी आसान हो जाता है। 

जिन कपल्स को बच्चा चाहिए यदि वह ओवुलेशन के समय 1 दिन छोड़कर 1 दिन संभोग करे या रोज संभोग करे तो गर्भ धरण करने की सम्भावना बढ जती हैं। 

परन्तु यदि इस दोरान कयी बार कोशिश करने पर भी महिला का गर्भ धारण नही कर पा रही हो तो यह बहुत महत्वपूर्ण होगा की कीसी डॉक्टर से बात जरुर करे। 

कही बार गर्भ धारण ना कर पाने का करण पुरुष में किसी प्रकार की कमजोरी की वजह से भी हो सकता हैं। इसलिए  आसपास के डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।

यह भी पढ़े: